झटपट खाना : स्वादिष्ट कचालू बनाने की रेसिपी

कभी-कभी ऐसा होता है कि हमारे घर में मेहमान आ जाते हैं और खाना बहुत साधारण सा बना होता है ,जिसे हम मेहमानों को खिलाने में झिझकते हैं ।तो क्यों न कोई ऐसी रेसिपी बनाई जाए जो झटपट 5 मिनट में बन जाए ? जिसे हम तुरंत बना भी सके और खाने का स्वाद भी बढ़ जाए? तो चलिए बताते हैं आपको ऐसी ही एक रेसिपी: –


कचालू बनाने के लिए सामग्री
उबले हुए आलू – 4 – 5
दही – एक कप
ठंडी दूध – 1/4 कप
नमक स्वाद अनुसार


तड़के के लिए

सरसों दाना (पीला )
लाल मिर्च ( साबुत)
करी पत्ता और
तेल

बनाने की विधि

उबले हुए आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

उसमें दही मिला दें । जल्दी खट्टा ना हो इसके लिए थोड़ी सी ठंडी दूध हुई मिला दे ( एक कलछुल, या 1/4 कप) ।इससे यह होगा कि आपका कचालू जल्दी खट्टा नहीं होगा ।अब स्वाद अनुसार नमक डाल दे और इससे अच्छी तरह मिला लें।  अब इसमें तड़का या छौंक लगाना है।

इसके लिए जैसे हम दाल में छौंक लगाते हैं वैसे ही बड़े से कल्चुल को आंच पर गर्म करें। उसमें तेल डालें। तेल गर्म होने पर पीला सरसों डालें। खड़ी-खड़ी लाल मिर्च डालें और कड़ी पत्ता डालकर तड़का को तैयार करें। ध्यान रहे सरसों जले नहीं वरना पूरा स्वाद बिगड़ सकता है। तैयार तड़का को कचालू के मिश्रण में पलट दें और ढक दें। लगभग 30 सेकंड के बाद ढक्कन खोलकर मिला दें। आपका टेस्टी कचालू तैयार है।



       यह चटपटी रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी। झटपट तैयार होने वाला यह काफी अच्छा खाना है जिसे रोटी या पराठे के साथ परोसा जा सकता है।


Discover more from zaruribaat.blog

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top