विभिन्न समाचार एजेंसियों द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार बंधन बैंक पर आरबीआई में जुर्माना ठोका है। वजह यह है कि बैंक द्वारा नियमों और दिशा निर्देशों की अवहेलना की गई। हालांकि ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। कृत कार्रवाई बैंक के लेनदेन या ग्राहक खाता की व्यवस्था पर नहीं बल्कि सिर्फ स्टेट्यूटरी और रेगुलेटरी कंप्लायंस में हुई गड़बड़ियों को लेकर किया गया है। RBI ने बयान जारी कर बताया कि बंधन बैंक की मार्च 31, 2024 तक की वित्तीय स्थिति के आधार पर जांच किया गया। जांच में पाया गया कि कई मामलों में आरबीआई के गाइडलाइंस का पालन नहीं किया गया है।
ग्राहकों पर कोई असर नहीं होगा
RBI ने यह भी साफ किया है कि इस कार्रवाई से ग्राहकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि यह जांच ग्राहकों के खाता का लेनदेन अथवा खाते की वैधता पर नहीं की गई है ।अर्थात ग्राहकों के जमा राशि और सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं होगा।
इससे सभी बैंकिंग सेक्टर को कड़ा संदेश गया है कि केंद्रीय बैंक लगातार यह कोशिश कर रहा है कि सभी बैंक नियमों और गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करें ताकि ग्राहकों पर भरोसा कायम रखा जा सके।
Discover more from zaruribaat.blog
Subscribe to get the latest posts sent to your email.