बारिश अभी बाकी है : मॉनसून अभी जारी है

भारत के मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अगले चार-पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना जिसमें 31 तारीख को हिमाचल प्रदेश में और 1 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है ।
                                  पिछले 24 घंटे में वर्तमान मौसम प्रणालियों पूर्वानुमान और चेतावनिया के आलोक में सूचना जारी की गई है कि औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणीका अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर चल रही है। उत्तरी कोंकण और उसके आसपास के क्षेत्र पर एक मध्य क्षोभ मंडलीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है
मौसम विभाग द्वारा जारी प्रणाली के प्रभाव से इस प्रकार की संभावनाएं हैं :
   1. उत्तर पश्चिम भारत
         अगले 7 दिनों तक उत्तराखंड ,पूर्वी राजस्थान ,जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश ,पंजाब ,हरियाणा में 30 अगस्त से 2 सितंबर तक ,पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 अगस्त से 2 सितंबर तक ,पश्चिमी राजस्थान में 30 अगस्त 1 सितंबर तक और पूर्वी राजस्थान में 31 अगस्त को, और उत्तर प्रदेश में 1 और 2 सितंबर को अगले अलग-अलग स्थान पर भारी वर्षा एवं बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में 30 और 31 अगस्त को, उत्तराखंड में 30 अगस्त 1 सितंबर तक, जम्मू पंजाब में 30 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में 31 को और उत्तर प्रदेश में 1 सितंबर को बहुत भारी वर्षा की संभावना है ।

2. पश्चिम भारत

गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में अगले 7 दिनों तक अलग-अलग स्थान पर भारी वर्षा की संभावना है । साथ ही सौराष्ट्र और कच्छ में 30 अगस्त ,4 और 5 सितंबर को अलग-अलग स्थान पर भारी वर्षा की संभावना है।गुजरात क्षेत्र में 30 अगस्त और 3 से 5 सितंबर के दौरान बहुत भारी वर्षा की संभावना।

3. पूर्व और मध्य भारत

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक, झारखंड में 2 सितंबर को ,उड़ीसा में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक अलग-अलग स्थान पर भारी वर्षा, अरुणाचल प्रदेश में 30 अगस्त को बहुत भारी वर्षा की संभावना है।अगले 5 दिनों तक कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की मध्यम वर्षा की संभावना है ।
    तटीय कर्नाटक में अगले 7 दिनों तक, केरल में 30 अगस्त, और 3 से 5 सितंबर के दौरान तेलंगाना में, 31 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश, और यनम में 31 अगस्त 3 सितंबर तक अलग-अलग स्थान पर भारी वर्षा के संभावना है। अगले 7 दिनों तक क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है ।

4.  मछुआरों के लिए चेतावनी

इसके साथ-साथ मछुआरों के लिए 30 अगस्त 4 सितंबर 2025 तक समुद्र में न जाने किस सलाह दी गई है


Discover more from zaruribaat.blog

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top