देखे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। गृह विभाग (अभियोजन निदेशालय) के अधीन आने वाली रिक्तियों के लिए 27 फरवरी से आनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 20 मार्च है। आयोग ने विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। गृह विभाग (अभियोजन निदेशालय) के अधीन आने वाली रिक्तियों के लिए 27 फरवरी से आनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 20 मार्च है। आयोग ने विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/पर जारी किया है।

शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक और नियुक्ति के लिए उम्मीदवार के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता विधि स्नातक की यह डिग्री होगी, जो अधिवक्ता के रूप में न्यायालय में प्रैक्टिस करने के लिए निबंधन हेतु अनिवार्य है। उम्र सीमा 01.08.2026 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम अनारक्षित (पुरुष) 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) एवं अनारक्षित महिला 40 वर्ष एवं अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) 42 साल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी को चयन के लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उत्तीर्ण होना होगा।
प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में बहुविकल्पों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से एक सही उत्तर होगा। प्रत्येक पत्र की अवधि दो घंटे की होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे
Discover more from zaruribaat.blog
Subscribe to get the latest posts sent to your email.