अगर आपकी जमीन पूर्णिया एक्सप्रेसवे के पास केके नगर (पूर्णिया), दरभंगा के बहादुरपुर मौजा, शिवहर के तरियानी आंचल, रोहतास के शिव सागर, भोजपुर के तरारी आंचल या पटना के फतुहा में जैतिया मौजा के पास मल्टी मॉडल हब के नजदीक है, तो तैयार हो जाइए। बिहार सरकार आपके इलाके में एक बड़ी फिनटेक सिटी बनाने जा रही है।
यह परियोजना पटना के फतुहा में बनेगी, जो गुजरात के अहमदाबाद-गांधीनगर के बीच स्थित गिफ्ट सिटी के तर्ज पर तैयार होगी।
👉 क्या है फिनटेक?
फिनटेक शब्द फाइनेंस (Finance) + टेक्नोलॉजी (Technology) से मिलकर बना है। यानी वित्तीय सेवाओं और आधुनिक तकनीक का संगम। इसके तहत राज्य में औद्योगिक क्षेत्र, निवेश और रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ेंगी।
👉 बिहार की फिनटेक सिटी की खासियतें:
छह प्रमुख इलाकों में औद्योगिक हब
कॉरपोरेट ऑफिस और आईटी पार्क
आधुनिक आवासीय अपार्टमेंट
स्कूल और अस्पताल
मनोरंजन व अन्य सुविधाएं
“वॉक टू वर्क” कल्चर को बढ़ावा
👉 बदलाव की शुरुआत:
राज्य में लॉजिस्टिक और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा
हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे
बिहार को मिलेगा एक आधुनिक शहरी ढांचा
इसके लिए जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
यह मेगा प्रोजेक्ट बिहार को पूर्वी भारत का फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
Discover more from zaruribaat.blog
Subscribe to get the latest posts sent to your email.