बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा: अंतिम समय की तैयारी के लिए जरूरी टिप्स

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 13 सितंबर 2025 को 12 बजे दिन से 2 बजे मध्याह्न तक  होने जा रही है। इस प्रारंभिक परीक्षा में सिर्फ एक प्रश्न पत्र होंगे जो वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।अधिकतम अंक 150 है जो कुल 150 प्रश्नों के लिए है। और गलत उत्तर देने का एक तिहाई(1/3) अंक काटे जाने का प्रावधान किया गया है।

ऐसे में परीक्षार्थियों के लिए सबसे अहम है कि वे अंतिम समय में अपनी तैयारी को सही दिशा दें। यहाँ कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए जा रहे हैं, जिनसे आपकी तैयारी और मजबूत होगी।

📌 अंतिम समय की तैयारी के टिप्स:

नोट्स और मैप्स पर एक नज़र डालें
अब तक बनाए गए नोट्स को एक बार दोहराएं और उनसे संबंधित मैप्स व डायग्राम को भी रिवाइज करें। मैप्स की मदद से कई प्रश्नों के उत्तर तुरंत याद आ जाते हैं।


नई चीजें पढ़ने से बचें
परीक्षा से पहले नए टॉपिक्स पढ़ने की बजाय पहले से तैयार सामग्री का ही रिवीजन करें। नई चीजें पढ़ने से कन्फ्यूजन और स्ट्रेस बढ़ सकता है।



करेंट अफेयर्स पर ध्यान दें
परीक्षा में एक माह पहले तक की घटनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए पिछले एक महीने की खबरों और घटनाओं पर फोकस करें।

भरपूर नींद लें
नींद पूरी न होने पर याद की हुई चीजें भी कंफ्यूजन पैदा कर सकती हैं। परीक्षा के सप्ताह में पर्याप्त नींद जरूर लें।

संतुलित आहार लें
पौष्टिक और हल्का भोजन करें ताकि परीक्षा के समय शारीरिक और मानसिक कमजोरी महसूस न हो।

पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र देखें
बीते वर्षों के प्रश्न पत्रों को सरसरी निगाह से जरूर देखें। अन्य राज्यों के प्रीलिम्स प्रश्न पत्रों पर भी एक नज़र डालना लाभकारी होगा।

तनाव मुक्त और आत्मविश्वासी रहें
अंतिम समय में कुछ नया करने की कोशिश न करें। जो तैयारी अब तक की है, उसी पर विश्वास रखें और शांत रहकर परीक्षा दें।

➡️ इन टिप्स को अपनाकर आप अपनी तैयारी को और सशक्त बना सकते हैं और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।


Discover more from zaruribaat.blog

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top