Major competitive exams in India: भारत सरकार,संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा और आईआईटी में एडमिशन के लिए होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में है। आज हम आपको बता रहे हैं कि भारत के कुछ सबसे मुश्किल यानी सबसे कठिन प्रतियोगिता परीक्षा कौन से हैं। इन एग्जाम्स में से अगर आपने एक भी पास कर लिया तो अच्छी नौकरी पक्की मानिए।
सिविल सेवा परीक्षा- IAS/IPS/IFS……
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा निस्संदेह भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। पास करने के बाद प्राप्त पद भी देश का उच्चतम पद होता है।इस परीक्षा के द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) जैसे प्रतिष्ठित पदों चयन होता है।
इस परीक्षा हेतु आवेदन करने का समय प्रतिवर्ष नवंबर से जनवरी के बीच तक होता है। प्रत्येक वर्ष प्रीलिम्स परीक्षा सामान्यतः मई महीने में रखी जाती है और मेंस परीक्षा अगस्त के माह में रखे जाने की परंपरा है। मेंस परीक्षा के रिजल्ट के कुछ महीने बाद इंटरव्यू के तिथि निर्धारित की जाती है। इस परीक्षा की शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट होना है।
आईआईटी जेईई
भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं की सूची में लगभग बराबरी पर IIT JEE को रखा जाता है। यह प्रतिष्ठित परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की सामान्य प्रवेश परीक्षा है। इसे फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए दुनियां की कठिनतम परीक्षा में गिना जाता है।
इसमें आवेदन भरने का समय सामान्यतः सितंबर अक्टूबर में होता है।प्रथम मेंस परीक्षा जनवरी- फरवरी में होती है। मेंस परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को jee एडवांस देना होता है जिसके पास करने के बाद उन्हें IIT जैसे संस्थान में दाखिला मिलता है।
गेट एवं जैम
इंजीनियरिंग में पीजी करने के इच्छुक लोगों के लिए GATE का आयोजन होता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (ME), मास्टर इन टेक्नोलॉजी (MTech) और भारत भर के IIT, NIT, IIIT और अन्य संस्थानों/विश्वविद्यालयों में सीधे PhD प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। वहीं विज्ञान के किसी विषय में स्नातकोत्तर डिग्री हेतु JAM की परीक्षा ली जाती है।
कैट
भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIM) में एडमिशन के लिए CAT परीक्षा देनी होती है। यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा सीमित सीटों के लिए होती है, इसलिए प्रतिस्पर्धा बहुत होती है।
एनडीए
12वीं कक्षा उत्तीर्ण और सेना में भर्ती होने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों को यह परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। एनडीए एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो देश की सबसे प्रतिष्ठित रक्षा अकादमी में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
क्लैट- CLAT
भारत के प्रमुख लॉ विश्वविद्यालयों (NLU) में प्रवेश के लिए CLAT परीक्षा का आयोजन होता है। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने के लिए इच्छुक 12वीं पास कोई भी व्यक्ति इस परीक्षा को दे सकता है। यह ऊपर वर्णित अन्य परीक्षाओं की तरह काफी कठिन है। लॉ के प्रमुख कॉलेज में पढ़ने के लिए इस परीक्षा में सफल होना आवश्यक है।
सीए परीक्षा
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित CA परीक्षा तीन स्तरों में होती है। प्रारंभिक चरण कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) है, जिसके बाद इंटीग्रेटेड प्रोफेशनल कॉम्पिटेंस कोर्स (IPCC) होता है।
Discover more from zaruribaat.blog
Subscribe to get the latest posts sent to your email.