मंगरेला की डिश : फायदे जानकर दंग रह जाएंगे ,स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर

क्या आपने कभी मंगरेला की चटनी खाई है? अगर नहीं, तो यह डिश ज़रूर ट्राई करें। यह न केवल स्वाद को दोगुना करती है, बल्कि कई बीमारियों से बचाव और इलाज में भी मददगार है।



बनाने की विधि
सफाई और तैयारी – शुरुआत में केवल थोड़ी मात्रा में ही बनाएं, क्योंकि मंगरेला का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है। दो चम्मच मंगरेला को अच्छे से धोकर छान लें।

सामग्री मिलाना – इसमें 5-6 लहसुन की कलियां, 2-3 हरी मिर्च (स्वादानुसार), थोड़ी धनिया पत्ती और नमक डालें। अब इसे मिक्सी में बारीक पीस लें।

तेल में हल्की पकाई – एक पैन में थोड़ा तेल डालकर हल्का गर्म करें। जैसे ही तेल हल्का गर्म हो, तुरंत पिसा हुआ पेस्ट डालें और 10 सेकंड के अंदर गैस बंद कर दें।

परोसना – हल्के गर्म तेल में मिलाकर तैयार इस चटनी को गरमा-गरम चावल के साथ खाएं। ध्यान रहे कि इसे ज्यादा न भूनें और तेल को ज्यादा गर्म न करें।

सेहत के फायदे


सर्दी-जुकाम को कम करता है

वजन घटाने में सहायक

कब्ज दूर करने में फायदेमंद

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है

डायबिटीज मैनेज करने में मददगार

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

इत्यादि इत्यादि

इस तरह मंगरेला की चटनी स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है। अगली बार जब चावल खाएं, तो इसे जरूर आज़माएं।

नोट: गर्भवती , मधुमेह पीड़ित, बीमार व्यक्ति डॉक्टर से सलाह लेकर ही सेवन करें!!!


Discover more from zaruribaat.blog

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top