शिक्षक दिवस पर विशेष: गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर

हर वर्ष 5 सितंबर को हम शिक्षक दिवस मनाते हैं। यह दिन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि अपने जीवन के मार्गदर्शकों और प्रेरणास्रोत शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। इस दिन को विशेष बनाने का कारण है कि यह हमारे देश के महान दार्शनिक, विद्वान शिक्षक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती है।

डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा को समाज और राष्ट्र की आत्मा माना। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए ही हम इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं।

यदि आपको शिक्षक दिवस पर मंच से कुछ कहना है, तो इन बातों को अपने भाषण में ज़रूर शामिल करें—

🌼 भाषण में शामिल करने योग्य मुख्य बातें

आभार व्यक्त करें – सबसे पहले अपने गुरुजनों को प्रणाम करें और धन्यवाद दें। प्रेरणादायी पंक्तियाँ जैसे—

“गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागू पाय , बलिहारी गुरु आपनो जिन गोविंद दियो बताए”
               या
“गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वर , गुरुरसाक्षात परम ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः”
का उल्लेख अवश्य करें।

चरित्र निर्माण में योगदान – बताएं कि आपके शिक्षक ने आपके व्यक्तित्व को निखारने में कैसे सहयोग दिया। यदि अपने शिक्षक के साथ कोई विशेष घटना जिसने आपको बहुत प्रभावित किया हो, याद हो तो संक्षेप में साझा करें।

प्रभावित करने वाली विशेषता – अपने शिक्षक की सबसे अच्छी बात बताएं, जिसे आप अपने जीवन में अपनाना चाहते हैं।

क्षमा व आशीर्वाद की प्रार्थना – अपनी गलतियों के लिए क्षमा माँगें और यह निवेदन करें कि वे हमेशा आपको मार्गदर्शन और आशीर्वाद देते रहें।

👉 इस प्रकार का भाषण न केवल आपके शिक्षक को सम्मानित करेगा बल्कि आपके मन की सच्ची भावनाओं को भी व्यक्त करेगा।


Discover more from zaruribaat.blog

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top