संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (IES) मेंस परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 10 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। परिणाम जारी होने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

जारी परिणाम के अनुसार विभिन्न शाखाओं से कुल उम्मीदवारों का चयन इस प्रकार हुआ है:
सिविल इंजीनियरिंग – 646 उम्मीदवार
मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 182 उम्मीदवार
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – 237 उम्मीदवार
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन – 311 उम्मीदवार
सभी चयनित उम्मीदवारों को UPSC द्वारा 15 दिनों के भीतर एक ऑनलाइन विंडो उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें उन्हें अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि दस्तावेज अधूरे या गलत पाए गए, तो ऐसे उम्मीदवारों को इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट से बाहर किया जा सकता है।
इंटरव्यू की तिथि और समय की घोषणा जल्द ही की जाएगी, जिसकी जानकारी अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsc.gov.in
पर देख सकते हैं। अंतिम परिणाम भी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
Discover more from zaruribaat.blog
Subscribe to get the latest posts sent to your email.