नेपाल के वर्तमान घटनाक्रम: क्या भारत को होना चाहिए सतर्क?

नेपाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति ने पूरे दक्षिण एशिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है। युवाओं द्वारा हिंसक रूप लेने के परिणाम स्वरूप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को इस्तीफ़ा देकर निकलना पड़ा।  असंतोष ने युवाओं को पूरी तरह सड़क पर ला दिया है। सोशल मीडिया प्रतिबंध ने तत्कालीन कारण  काम किया और विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुका हैं।

लेकिन सच्चाई क्या है ?  यह विद्रोह वर्षों से दबी हुई असंतुष्टि का विस्फोट था या प्रायोजित?  नेपाल की मौजूदा स्थिति में जिस प्रकार से हिंसा और आगजनी जैसी घटनाएं की जा रही हैं वह किसी प्रकार से सही ठहराने योग्य नहीं है। विरोध प्रदर्शन एक सामान्य अवस्था है लेकिन इसका तरीका जो अपनाया गया है वह निश्चित ही भयावह और पूर्णतया अनुचित है।

सोशल मीडिया आज की युवा पीढ़ी के जीवन का अभिन्न हिस्सा है—नौकरी, अभिव्यक्ति, और जुड़ाव का माध्यम। ऐसे में अचानक सोशल मीडिया पर प्रतिबंध ने युवाओं के भीतर असुरक्षा और आक्रोश पैदा किया। यह स्थिति केवल एक निर्णय का परिणाम नहीं बल्कि गहराई में छिपी नाराज़गी अथवा अन्य हस्तक्षेप का उभरना है।

भारत के लिए यह घटनाक्रम विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। श्रीलंका और बांग्लादेश में हालिया राजनीतिक अस्थिरता पहले ही क्षेत्रीय संतुलन को हिला चुकी है। यदि नेपाल में भी अस्थिरता बढ़ती है तो इसका असर भारत की सीमाओं और सुरक्षा पर पड़ सकता है।

सबसे बड़ी चुनौती यह है कि क्या ये विरोध स्वाभाविक हैं या प्रायोजित? यदि बाहरी ताकतों का हस्तक्षेप है तो भारत को और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। आखिरकार, युवाओं की असंतुष्टि को संभालना केवल नेपाल का ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की स्थिरता का सवाल है।

लोकतंत्र की असली शक्ति जनता की आवाज़ में है। युवा वर्ग देश की रीढ़ की हड्डी होते हैं।सरकारें तभी सफल होती हैं जब वे युवा पीढ़ी की अपेक्षाओं को समझकर निर्णय लेती हैं। अन्यथा, आक्रोश विद्रोह का रूप ले लेता है—और यही हर पड़ोसी देश के लिए चिंता का विषय है।


Discover more from zaruribaat.blog

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top