Raw instant noodles: कितना हानिकारक!!!!!

आज कल कच्चे नूडल्स को खाने का प्रचलन बच्चों में बढ़ता दिखाइ दे रहा है।अगर आपके घर भी लोग रॉ इंस्टेंट नूडल खाते हैं तो हो जाए सतर्क



कच्चा इंस्टेंट नूडल पचाने में कठिन है । यह आंत तो ब्लॉकेज पैदा करता है। अत्यधिक उपयोग आंत में रुकावट के साथ-साथ पेट में तेज दर्द ,उल्टियां और अलग-अलग तरह के पाचन संबंधी जटिलताएं दे सकता है। यह अचानक मौत का भी कारण बन सकता है।
         यह डिहाइड्रेशन करवाता है और शरीर का पानी अपने में सोख लेता है ।
ड्राई नूडल क्रंची लगने के कारण बच्चे खाने के लिए क्रेजी रहते हैं लेकिन यह काफी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं। लंबे समय तक ड्राई नूडल खाने से ओबेसिटी और डायबिटीज टाइप 2 का खतरा बढ़ता है।अधिक सोडियम और फाइबर विहीन , मिलावटी preservatives के कारण यह लिवर के लिए भी हानिकारक होता है। कुछ लोगों द्वारा यह भ्रम फैलाया गया है कि precooked ड्राई नूडल सुरक्षित है जबकि मैन्युफैक्चरर द्वारा पकाने के निर्देश और चेतावनी दी जाती है।


बच्चों को पूर्ण आहार लेना चाहिए न कि सिर्फ इंस्टेंट नूडल पर निर्भर होना चाहिए
यह इंस्टेंट नूडल आवश्यक पोशाक तत्व विहीन होते हैं। इसमें सोडियम , प्रिजर्वेटिव और सैचुरेटेड फैट की अधिकता होती है जो किडनी और लीवर के लिए अच्छा नहीं है। कृत्रिम फ्लेवर भी मस्तिष्क और साधारण स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। लगातार इसका सेवन मोटापा और हृदय रोग को भी आमंत्रित करता है। इसलिए कच्चा इंस्टेंट नूडल खाने की आदत तो बिल्कुल बंद करना चाहिए और पका कर भी पूर्ण पौष्टिक तत्व जैसे हरी सब्जी, अंडे इत्यादि मिलाकर खाना चाहिए ताकि स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके।


Discover more from zaruribaat.blog

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top