दाल पूरी बनाने की विधि/ रेसिपी

दाल पूरी  बिहार का खास व्यंजन है जिसे चना दाल का  स्वादिष्ट पेस्ट बनाकर आटे की लोई के अंदर भरकर पूरी या पराठे की तरह बनाते हैं।  वैसे तो अलग-अलग प्रांतों  में लोग अपने तरीके से दाल पूरी बनाते हैं लेकिन यहां हम आपको बहुत ही आसान तरीका में स्वादिष्ट दाल पुरी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं ।

सामग्री: 4 लोगो के लिए
चना दाल – डेढ़ कप
गेहूं का आटा – 3 कप
तेल
हल्दी
नामक
मंगरेला, अजवाइन,मेथी
लहसुन, अदरक
पानी



दाल पूरी बनाने की विधि:

भरावन हेतु दाल तैयार करें – दाल को अच्छे से धोकर रखें। प्रेशर कुकर को आंच पर चढ़ाए। गर्म होने पर उसमें दो चम्मच तेल डालें। तेल गर्म हो जाए तो कटी हुई 2 या 3 हरी मिर्च अपने स्वाद अनुसार डाले। उसके बाद उसमें मंगरेला अजवाइन और मेथी के कुछ दाने देकर चटकने दे। फिर कटा हुआ टमाटर लहसुन और अदरक देकर 1 – 2 मिनिट थोड़ा चलाएं। अब उसमें धुली हुई दाल देकर नमक और हल्दी मिलाएं और उसे धीमी आंच पर थोड़ा पकने दें। अब उसमें 4 कप या आप अपने अंदाज से पानी डाले। ध्यान रहे कि हमें ढीली दाल नहीं बनानी है। इसलिए पानी उतना ही देना है जिसमें दाल पक जाए और पानी भी सूख जाए। कूकर का ढक्कन लगाकर 3 से 4 बार प्रेशर आने तक पकने दें। आंच बंद करें और उसे  ठंडा होने दें।

     दाल के मिश्रण को ठंडा होने तक आटा तैयार कर लें। इसके लिए 3 कप आटा में दो चुटकी नमक और कुछ बूंदे तेल की मिलकर पानी से गूंथ लें। इसे अलग अलग लोई में बांट लें। अब तक दाल ठंडा हो गया होगा तो उसे निकल कर मसल लें और अलग अलग लड्डू बना कर रख दें। थोड़ी बड़ी आटे की लोई लें और उसे कटोरा जैसा आकार देते हुए ये दाल वाला लड्डू भर दें। लड़ू को आटा से कवर करते हुए हल्की हाथों से बेलन से रोटी जैसा बेल लें।अब तवे पर ऐसे पका लें जैसे पराठे पकाते हैं। 😀


Discover more from zaruribaat.blog

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top