मैगी हम सभी को बहुत अच्छा लगता है। स्कूल कॉलेज के बच्चे तो घर के बाहर इसी को आराम से बना कर खाया करते हैं । लेकिन पानी में उबालने के अलावा और भी तरीके हैं जिससे आप इसी मैगी को सुपर टेस्टी बना सकते हैं ।
बनाने की विधि

कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालें। गर्म होने पर बारीक कटे हुए प्याज, लहसुन , अदरक, हरि मिर्च डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भुने। फिर इसमें बारीक कटे हुए टमाटर डाले और कुछ देर पकने दें। अब इसमें मैगी एवं मैगी मसाला मिला कर दो कप पानी डाले और ढक कर धीमी आंच पर पकाएं। अगर आप अंडा खाते हैं तो मैगी मिलाने से पहले अंडे को फेंटकर ऐसे मिलाए कि वह टुकड़ा टुकड़ा हो जाए। अथवा उबले हुए अंडे को भी छोटे टुकड़ों में काट कर ऊपर से गार्निश कर सकते हैं। आपको अगर रस वाला रेसिपी चाहिए तो थोड़ा अधिक पानी डाल दे। 5 से 7 मिनट पकने दे, ढक्कन हटाकर चेक करें कि नूडल्स कच्चा न हो।पके हुए डिश पर बारीक काटी हुई धनिया पत्ता से सजाएं ।गर्म गरम सर्व करें, तैयार है मैगी फ्राई।

टिप्स: इसे और हेल्थी बनाने के लिए इसमें कुछ सब्जियां जैसे कैप्सिकम, बीन, गाजर, कॉर्न मशरूम इत्यादि मिला सकते हैं।
Discover more from zaruribaat.blog
Subscribe to get the latest posts sent to your email.