“गांव और शहर दोनों के लिए बेस्ट एग्रीकल्चर बिज़नेस प्लान”

फायदेमंद नए जमाने की खेती, कमरे में भी……

“Best Agriculture Business Opportunities in 2025 for Farmers & Entrepreneurs”

एग्रीकल्चर अर्थात खेती, आज के समय में अन्य सभी प्लेटफार्म की तरह यह भी नया रूप ले चुका है। आज गांव के किसानों के अलावा शहर में रहने वाले पढ़े लिखे युवा भी खेती में नई तकनीक लगाकर इसे ज्यादा गुणवत्ता वाली प्रॉफिटेबल बिजनेस बना रहे हैं। इसी में से कुछ आईडिया यहां बताया जा रहा है:-
1. मशरूम की खेती


  अगर लागत कम रखना है तो मशरूम की खेती बहुत ही अच्छा विकल्प है ।  इसे एक छोटे से कमरे से शुरू कर सकते हैं या खाली जगह पड़ी है तो उसमें झोपड़ी लगाकर भी शुरू कर सकते हैं। बताते चलें कि ओयस्टर मशरूम सबसे आसानी से उगाया जाने वाला फसल है ।जिसमें आपको मशरूम के स्पौन अर्थात बीज ,कुछ भूसा और प्लास्टिक के बैग चाहिए होंगे। जिसे आप एक अंधेरे कमरे में रखकर आवश्यक ह्यूमिडिटी और तापमान को मेंटेन करते हुए कर सकते हैं।

वहीं अगर आप बटन मशरूम की खेती करना चाहते हैं तो थोड़ी सी आपको तकनीकी जानकारी और लेनी पड़ेगी और उसके लिए अलग से कंपोस्ट भी या तो आप स्वयं बना लेंगे या आपको किसी ट्रेंड आदमी से बनवाना पड़ेगा। यह भी बहुत आसान है लेकिन थोड़ी सी मेहनत अधिक है ।दोनों तरह के मशरूम उगाने में आप 20 से 55000 रुपए के लागत में अच्छा बड़ा बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं ।
2. केसर की खेती


आज के मॉडर्न युग में खेती भी मॉडर्न हो गया है ।दूसरा विकल्प हम आपको बता रहे हैं केसर की खेती का। जी हां कश्मीरी मोगरा ,जिसे हम कश्मीरी केसर कहते हैं ,कहीं कहीं जाफरान भी कहा जाता है। इसकी मांग पूरी दुनियां में इतनी बड़ी है कि आप अगर शुरुआत करते हैं तो मार्केट की तो कोई समस्या नहीं होने वाली है। इसे आजकल एरोपोनिक तरीके से उगाया जाता है। यह अधिक लागत वाला बिजनेस है। इसके सेटअप बनाने में आपको कम से कम 5 से 10 लाख रुपए लग जाएंगे। असल में इस खेती में कमरे के अंदर हम कश्मीर की वादियों को आर्टिफिशियल तरीके से क्रिएट करते हैं। इसमें एयर चिलर, ह्यूमिडिफायर, कमरे का इंसुलेशन सहित केसर के बल्ब ( बीज) पर अधिक खर्चा आता है। इसे शुरू करने से पहले इसकी ट्रेनिंग अति आवश्यक है।

3. कीड़ाजरी की खेती


     यह एक मेडिसिनल प्लांट है जो काफी लाभकारी है। इसका सेटअप भी केसर के सेटअप जैसा होता है। लेकिन बल्ब अथवा बीज का खर्चा नहीं होता है। इसकी भी ट्रेनिंग आवश्यक है।
4. एलोवेरा की खेती


   अगर आपके पास खेती योग्य जमीन है तो एलोवेरा लगाकर आप लाखों कमा सकते हैं। इसका कॉस्मेटिक इंडस्ट्री और आयुर्वेद वाले संस्थान में मिल सकता है।


5. फ्रूट एक्सपोर्ट
   अगर आप कोई फसल उगाना नहीं चाहते तो थोड़ा फील्ड सर्वे कर लें। उसके बाद फलों को किसान से लेकर एक्सपोर्ट करें। सरकार भी आजकल निर्यात को बढ़ावा दे रही है। एक्सपोर्ट स्टार्टअप के लिए आसान लोन भी दे रही है। ऑनलाइन सरकारी वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त करें और सावधानीपूर्वक आवेदन कर इस काम को कर सकते हैं।

नोट: यह लेख सामान्य जानकारी और शिक्षित करने मात्र के लिए लिखा गया है। कोई भी काम शुरू करने से पहले अपने स्तर से छानबीन कर आश्वस्त हो लें।


Discover more from zaruribaat.blog

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top