परीक्षा में लंबे उत्तर कैसे याद करें? छात्रों के लिए आसान टिप्स | Long Answer Writing Tips in Hindi

परीक्षा का मौसम आते ही छात्रों के मन में टेंशन बढ़ जाती है, खासकर 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा और कॉलेज एग्जाम्स के दौरान। कई बार छात्रों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है लंबे-लंबे आंसर याद करने में। चाहे आप आर्ट्स स्टूडेंट हों या साइंस स्टूडेंट, थ्योरी पेपर में बड़े उत्तर लिखना हर किसी के लिए चुनौती बन जाता है।

आज हम आपको एक ऐसा आसान और कारगर तरीका बताएंगे, जिससे आप बिना तनाव लिए लंबे उत्तर भी आसानी से याद कर सकते हैं और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

📝 लंबे उत्तर याद करने का तरीका

पैराग्राफ को समझें – सबसे पहले अपने नोट्स को ध्यान से पढ़ें और हर पैराग्राफ का अर्थ समझ लें।

कीवर्ड निकालें – हर पैराग्राफ में से 1-2 ऐसे शब्द चुनें जो आपको पूरा पैराग्राफ याद दिला सकें।

शब्दों को सीक्वेंस में लिखें – सभी पैराग्राफ के कीवर्ड्स को क्रमवार लिख लें।

पहले अक्षरों से वाक्य बनाएं – कीवर्ड्स के पहले अक्षरों से एक ऐसा वाक्य बनाएं जिसे आसानी से याद रखा जा सके। कोई मजेदार वाक्य बनाए ताकि आपको याद रखने में आसानी हो।

वाक्य को याद करें – अब सिर्फ वही वाक्य याद करना है, और उसका हर शब्द आपको पूरे पैराग्राफ की याद दिलाएगा। साथ ही किस पैराग्राफ के बाद कौन सा पैराग्राफ है यह भी वाक्य के सहारे याद आते जाएगा।

📖 Example

बचपन में हमने नौ ग्रहों के नाम इसी ट्रिक से याद किए थे:

👉 My Very Educated Mother Just Shown Us Nine Planets
= Mercury, Venus, Earth, Mars, Jupiter, Saturn, Uranus, Neptune, Pluto

ध्यान देंगे तो पता चलेगा कि इस वाक्य के हर पहले अक्षर से एक प्लैनेट का नाम है। इससे इसका क्रम भी याद रह जाता है।

ठीक इसी तरह आप भी लंबे उत्तरों को छोटे-छोटे कोड वर्ड्स और वाक्यों में बदलकर चुटकियों में याद कर सकते हैं।

🎯 निष्कर्ष

यदि आप परीक्षा में लंबे उत्तर याद करने का आसान तरीका अपनाना चाहते हैं, तो यह ट्रिक आपके लिए सबसे ज्यादा मददगार साबित होगी। सही रणनीति और प्रैक्टिस से आप किसी भी कठिन प्रश्न का उत्तर आसानी से याद रख सकते हैं और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में लिख सकते हैं।


Discover more from zaruribaat.blog

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top