Lavanda Nach”  – पुरुष द्वारा महिला पात्र निभाने (“cross-gender roles”) की भूमिका और स्थिति

लौंडा नाच बिहार की एक ऐसी पुरानी नृत्य परंपरा है जिसे उस समय की सामाजिक परिस्थिति ने उत्पन्न किया है । स्व भिखारी ठाकुर जी द्वारा शुरू किया हुआ 20वीं सदी के शुरुआत में यह मनोरंजन का बड़ा साधन था जिसमें पुरुष कलाकार ही महिला की वेशभूषा धर कर महिला किरदार निभाते थे। लौंडा का शाब्दिक अर्थ लड़का होता है ।

इस नृत्य के जन्म को इस तरह समझा जा सकता है कि 1917 के आसपास रचित इस नृत्य परंपरा जिसमें नाच के अलावा नाटक, कथा कहानी भी दिखाया जाता था ,में चूंकि उस समय महिलाओं को नृत्य करने की आजादी नहीं थी इसलिए कहानी के पात्र में महिला किरदार निभाने हेतु भी पुरुष को ही महिलाओं का भेष धारण करके नृत्य और अभिनय करना होता था। यह नृत्य शुद्ध रूप से भोजपुर की स्थानीय लोक कला है अर्थात क्लासिकल या सेमी क्लासिकल से इसका कोई संबंध नहीं है। स्वर्गीय भिखारी ठाकुर ने लौंडा नाच की परंपरा शुरू की और उस समय के सामाजिक परिवेश में लोक जीवन में यह नृत्य मनोरंजन का काफी अच्छा साधन था।  चूंकि इस माध्यम से कहानियां को प्रस्तुत किया जाता था अतः इसमें अभिनय भी था।शास्त्रीय संगीत तो पढ़े लिखे लोगों के बीच किसी ने किसी रूप में उपलब्ध था परंतु लोक जीवन में ग्रामीण लोगों के बीच सिनेमा थिएटर की कमी के कारण यह लौंडा नाच काफी प्रभावशाली छाप छोड़ता था ।उस काल में नौटंकी वगैरह भी काफी पसंद किए जाते थे।

वर्तमान परिवेश में सोशल मीडिया के माध्यम से गांव और शहर दोनों जगह हर प्रकार के नृत्य संगीत की उपलब्धता इतनी बढ़ गई है कि वर्तमान युग में यह विचारणीय है कि अश्लीलता का पर्याय बन चुका लौंडा नाच आज प्रासंगिक है या नहीं? इस पर एक बड़ी बहस की जा सकती है। लेकिन इस लेख में यह बताने की कोशिश की जा रही है कि वही चीज देर तक रहती है, समाज में सस्टेन करती हैं जो आवश्यकता अनुरूप हो और समय के साथ प्रासंगिक हो।

गांव की शादी विवाह में भी आजकल  लौंडा नाच देखा जाता है परंतु इसके रूप को विकृत कर दिया गया है। इसमें अश्लीलता और फूहड़पन भरकर मजे लेने मात्र के लिए परोसा जा रहा है, जो इसके रचयिता स्वर्गीय भिखारी ठाकुर जी के परिकल्पना से विपरीत है ।

आज सरकारों द्वारा इस नृत्य को संग्रहित करने ,संरक्षण करने का कार्य किया जा रहा है ,परंतु मेरा यह निजी विचार है कि ऐसे लोक नृत्य जिसके मूल रूप को आज की तारीख में ग्रामीण जनता भी बहुत पसंद नहीं कर रही और उसकी प्रासंगिकता कम हो गई है तो इसे पुनः जागृत करने में काफी चुनौती है।आज महिलाएं और पुरुष दोनों कला के क्षेत्र में आगे आ रहे हैं तो इसे (अर्थात पुरुष को महिला बन कर नाचना) बिना बदलाव के बचाने मात्र का कार्य कितना सार्थक होगा इस पर संदेह है ।

हर पुरानी चीज को संरक्षित किया जाता है,कुछ चीज समय के साथ लुप्त भी होती है परंतु उसे संजोने और चालू रखने की सार्थकता तभी होती है जब वह लोगों के लिए आज भी उपयोगी है। इस नृत्य परंपरा की आज के समय में छवि सुधारने की अधिक आवश्यकता है। यह वैसे क्षेत्र में उपयोगी है जहां आज भी मनोरंजन अथवा मानसिक शांति हेतु कोई कला का साधन उपलब्ध नहीं है। अगर लौंडा नाच के स्वरूप को स्वच्छ कर उन्हीं क्षेत्रों में फैलाया जाए तो इसकी जड़े फिर से मजबूत होने की संभावना होगी अन्यथा वर्तमान स्वरूप में तो यह हास्यास्पद और अश्लील ही बनकर रह जाएगा।

आजकल ट्रांसजेंडर के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। अगर उन्हें इस कला को बारीकी से सिखाया जाए तो शायद वह स्वाभाविक और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। हम सभी जानते हैं कि बच्चों के जन्म पर जितना सुंदर सोहर ये ट्रांसजेंडर की टोली गाती है, जितनी दुआएं देती है वह दिल को आज भी छूता है। कला तो किसी जेंडर के अंदर हो सकती है,इसलिए सही किरदार सही पात्र को देकर कला को और सशक्त किया जा सकता है। यही कला के प्रति सच्ची निष्ठा भी है। समय के साथ सभी चीज में बदलाव हुए हैं और इसी तर्ज पर प्रसिद्ध लौंडा नाच में भी सकारात्मक बदलाव हो तो संभवतः यह अधिक स्वीकार्य और प्रभावशाली होगा।फिर संरक्षित करने के लिए कदम उठाना भी उपयोगी और सकारात्मक हो जाएगा।

“Lavanda Naach” – The Role and Status of Cross-Gender Performance in Folk Dance

Lavanda Naach (also known as Launda Naach) is an age-old dance tradition from Bihar that emerged from the social circumstances of its time. Initiated by the renowned folk artist Bhikhari Thakur in the early 20th century, it became one of the most popular forms of entertainment in rural Bihar and outside. In this performance, male artists would dress as women and play female characters also on stage. The word Launda literally means “boy” in the local dialect.

The origin of this dance drama form can be traced back to around the 1917. During that era, women were not allowed to dance or perform publicly due to social restrictions. As a result, men had to take up the responsibility of performing both male and female roles, often donning female attire and embodying feminine characters through dance and acting.

Lavanda Naach is a purely local folk art of the Bhojpuri region, with no connection to classical or semi-classical dance forms. The late Bhikhari Thakur pioneered this tradition, and within the socio-cultural setting of that time, it became a vibrant medium of entertainment and a storytelling platform for rural audiences.

While classical music was appreciated among educated and urban circles, rural life had limited access to cinema or theatre. Hence, Lavanda Naach filled that cultural void, leaving a lasting impression among the people. Other popular folk entertainments of that period included Nautanki (folk theatre).

However, in the present age of social media, where various forms of music and dance are easily accessible across villages and cities alike, a question arises — Is Lavanda Naach, now seen as a symbol of vulgarity, still relevant today? This is indeed a matter of debate. The purpose of this article is to emphasize that only those traditions survive which evolve with time and remain relevant to the needs of society.

In rural weddings today, Lavanda Naach is still performed, but its form has been distorted. It is often presented merely for amusement, filled with obscenity and crude humor, which is contrary to the original artistic vision of Bhikhari Thakur.

While the government is making efforts to document and preserve this traditional dance, it raises an important question — if the art form has lost its original appeal even among the rural audience and its social relevance has diminished, is its revival in present form truly meaningful?

In today’s era, both men and women have equal opportunities in the performing arts. Hence, preserving the idea of “men performing as women” without adapting it to modern sensibilities seems questionable. Preservation is meaningful only when it serves a contemporary cultural or artistic purpose.

That said, Lavanda Naach still holds potential in areas where traditional entertainment or artistic avenues are lacking. If the dance form is cleansed of vulgarity and presented with its original purity, it can once again find its place as a respected folk art. Otherwise, in its current form, it risks being dismissed as cheap and obscene entertainment.

In the modern context, transgender inclusion presents a new opportunity. Many initiatives today focus on uplifting the transgender community. If they are trained in this art form, their performances might appear more natural and emotionally authentic. We all know how deeply moving the sohar (songs sung at childbirth) performed by transgender groups can be — filled with blessings and heartfelt emotion.

Art knows no gender boundaries. By assigning roles appropriately and respectfully, we can strengthen the integrity of the art form — this, indeed, is true devotion to art.

As with all traditions, evolution is essential. If Lavanda Naach too undergoes positive transformation in line with modern values, it can regain its acceptance, cultural relevance, and artistic dignity. Only then will efforts to preserve it be truly meaningful and beneficial.


Discover more from zaruribaat.blog

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top