रोटी भारतीयों के भोजन का वो हिस्सा है जिसके बिना खाना अधूरा होता है ।
एक दिन में कितनी रोटी खा सकते हैं?

रोटी में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा पाई जाती है. जरूरत से ज्यादा कार्बोहाइड्रेट का सेवन बढ़ते वजन का कारण बन सकता है। साथ ही पेट पर मोटी चर्बी भी चढ़ सकती है।
गेहूं के आटे की एक रोटी आपके शरीर को करीब 16 से 18 ग्राम कार्बोहाइड्रेट देती है। डॉक्टर की मानें तो वजन नियंत्रित रखने के उद्देश्य से शुरू में जितनी रोटी से आपका पेट अच्छे से भरता है उससे एक रोटी कम खाएं। धीरे धीरे इसे दो से तीन रोटी प्रतिदिन पर लाएं। इससे आपका शरीर स्वस्थ और फुर्तीला रहेगा।

कई लोग सब्जी का अच्छा स्वाद मिलने पर ज्यादा रोटियां खा लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा रोटियों का सेवन करना चाहिए या सब्जियों से इसे रिप्लेस करना चाहिए? जी हां, जरूरत से ज्यादा रोटी खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. तो?
पेट कम करने के लिए एक दिन में कितनी रोटी खानी चाहिए? | How Many Chapatis A Day Is Healthy?
ज्यादा रोटी खाने के नुकसान?
वैसे तो किसी भी चीज को ज्यादा खाने से शरीर को नुकसान होता है ,चाहे वह रोटी हो, चावल हो, साग सब्जियां हो या दाल। सभी को बैलेंस में ही खाना सही होता है। पर अगर आप रोटियां कम खाने की सोची और भूखे रह गए तो इसकी भरपाई आप हरी सब्जी और दाल से कर सकते हैं। एक दिन में 2 या 3 रोटी से अधिक नहीं खाना चाहिए।
वजन: अगर आप वेट कम करना चाहते हैं तो ज्यादा रोटी खाने से बचें.

ब्लड शुगर लेवलः जरूरत से ज्यादा गेहूं की रोटी का सेवन ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है
पेट फूलना: गेहूं में ग्लूटेन नाम का एक प्रोटीन पाया जाता है, जो कई लोगों में गैस, पेट फूलना, भारीपन या एसिडिटी जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। रात में ज्यादा रोटी का सेवन इन समस्याओं को बढ़ा सकता है चाहे वह गेहूं की रोटी हो या मक्के की।

कब्ज: अगर आप सिर्फ रोटी पर ही निर्भर रहते हैं और सब्जियां, फल या पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं करते हैं, तो शरीर में फाइबर की कमी हो सकती है जिससे पाचन क्रिया स्लो हो सकती है और कब्ज जैसी समस्या को बुलावा दे सकती है.
Discover more from zaruribaat.blog
Subscribe to get the latest posts sent to your email.