बैगन की रसदार स्वादिष्ट सब्जी: भूल जाएंगे मछली खाना

आमतौर पर बैगन की सब्जी कम ही लोग को पसंद आती है। हां बंगाल में यह सब्जी काफी पसंद किया जाता है। आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं जो मछली का स्वाद देगा और आपको निश्चित रूप से बहुत पसंद आएगा।

सामग्री

बैगन
टमाटर – 2 बड़े
लहसुन पेस्ट
हल्दी पाउडर
नमक
लाल मिर्च पेडर
पंचफोरन
पीला सरसों का पेस्ट
धनिया पत्ती

बनाने की विधि

लंबा वाला बैगन बेहतर होगा। इसको धोएं फिर दो टुकड़ा कर लें। डंठल को भी रहने दें अर्थात इसे नहीं काटे। दोनों टुकड़े के खुले भाग पर जाली जैसा चीरा लगाए। (तस्वीर में देखे)

अब हल्दी नमक और थोड़ा सा लहसुन पेस्ट लेकर मिश्रण बनाए। आवश्यकतानुसार पानी मिलाए। इस लेप को बैगन के सभी टुकड़ों पर लगाए।


कड़ाही में तेल गर्म करें। बारी बारी से सभी बैगन के टुकड़ों को फ्राई कर लें। आंच तेज या जरूरत पड़ने पर मध्यम रखे परंतु धीमी आंच पर न पकाएं अन्यथा बैगन गल जाएंगे।

रस तैयार करने की विधि:

कड़ाही में 2 से 3 चम्मच तेल गर्म करे। उसमें पंचफोरन डाल कर चटकने दें। अब दो बड़े चम्मच लहसुन पेस्ट ग्राम तेल में डालकर छोलनी से हिलाए। 1 से डेढ़ मिनट भुनने के बाद टमाटर के टुकड़े मिलाए , फिर नमक ,हल्दी, मिर्च पाउडर डालकर धीमी आंच पर ढक कर कुछ देर पकने दें। बीच बीच में हिलाते हुए मसाले को तब तक पकाएं जब तक लहसुन का तेज गंध आना खत्म न हो जाए। अगर मसाला तेल छोड़ने लगे तो थोड़ा सा ( लगभग 1 चम्मच)पीले सरसों का पेस्ट मिलाएं।अब एक मिनट मसाले को पकने दें फिर इसमें एक ग्लास के लगभग या आप अपनी आवश्यकतानुसार पानी मिलाए।
अब इस रस को खौलने दें । अच्छे से खौलने पर इसमें तले हुए बैगन के पीस को एक एक कर डाल दें। 30 सेकेंड के बाद आंच बंद कर दें।

धनिया पत्ता से गार्निश करें और गर्म चावल के साथ परोसे। यकीन मानें यह आपको मछली भात जैसा आनंद देगा।


Discover more from zaruribaat.blog

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top