बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP), 2025 की स्वीकृति

बिहार सरकार ने बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP), 2025 को स्वीकृति प्रदान की है। यह पैकेज बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 की सफलता पर आधारित है, जिसने राज्य के औद्योगिक वातावरण को निवेशक-अनुकूल बनाया। इसका उद्देश्य है – औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करना, MSME को सशक्त करना, तथा संतुलित, सतत और समावेशी आर्थिक विकास सुनिश्चित करना।

यह पैकेज 31 मार्च 2025 तक SIPB द्वारा अनुमोदित मामलों के लिए मान्य रहेगा।

BIIPP, 2025 की मुख्य विशेषताएँ
1. वित्तीय प्रोत्साहनों में बढ़ोतरी
ब्याज अनुदान:

उच्च प्राथमिकता क्षेत्रों के लिए सीमा ₹20 करोड़ से बढ़ाकर ₹40 करोड़।

प्राथमिकता एवं गैर-प्राथमिकता क्षेत्रों के लिए ₹10 करोड़ से बढ़ाकर ₹20 करोड़।

सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों हेतु CGTSME शुल्क प्रतिपूर्ति की व्यवस्था।

SGST प्रतिपूर्ति:

पहले 5 वर्षों तक 100% तक की सीमा।

अब इसे स्वतंत्र विकल्प के रूप में 300% तक बढ़ाया गया।

प्रतिपूर्ति की अवधि बढ़ाकर 14 वर्ष।

पूँजीगत अनुदान (Capital Subsidy):

नई सुविधा।

परियोजना लागत के आधार पर 20–30% अनुदान।

2. भूमि आवंटन की विशेष व्यवस्था
₹100 करोड़ से अधिक निवेश एवं 1000 से अधिक रोजगार → ₹1 टोकन राशि पर 10 एकड़ भूमि।

फॉर्च्यून 500 (Global/Indian) एंकर उद्योग, ₹200 करोड़+ निवेश → 10 एकड़ भूमि।

₹1000 करोड़+ निवेश करने वाले उद्योग → 25 एकड़ भूमि।

अन्य कंपनियों को BIADA दर का 50% पर भूमि उपलब्ध।


3. विशेष औद्योगिक पार्कों का विकास
टेक्सटाइल एवं टॉय पार्क

फार्मा एवं चिकित्सा उपकरण पार्क

एजु-सिटी एवं मेडी-सिटी

फिनटेक सिटी

ऑटोमोबाइल / EV / OEM पार्क

4. निवेशकों हेतु नये प्रोत्साहन
निर्यात प्रोत्साहन दोगुना।

पर्यावरण संरक्षण हेतु ETP लगाने पर ₹1 करोड़ तक का प्रोत्साहन।

नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग प्रोत्साहन।

कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) स्थापना का प्रोत्साहन।

पेटेंट रजिस्ट्रेशन एवं गुणवत्ता प्रमाणन के लिए प्रोत्साहन।

5. पहले से उपलब्ध प्रोत्साहन यथावत
BIIPP 2016 अंतर्गत दिये जाने वाले सभी प्रोत्साहन जारी रहेंगे:

रोजगार प्रोत्साहन

कौशल विकास प्रोत्साहन

स्टाम्प शुल्क एवं भूमि पातरण पर 100% प्रतिपूर्ति

केन्द्र एवं राज्य योजनाओं का Dovetailing

क्यों महत्वपूर्ण है BIIPP 2025?
ब्याज एवं पूँजीगत अनुदान, SGST प्रतिपूर्ति, भूमि आवंटन, विशेष औद्योगिक पार्क एवं नये प्रोत्साहनों के साथ BIIPP 2025 बिहार के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। यह बड़े निवेशकों को आकर्षित करेगा, MSME को मजबूती देगा और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा।

👉 विस्तृत जानकारी के लिए उद्योग विभाग, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट देखें।


Discover more from zaruribaat.blog

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top