झटपट खाना, मात्र आधा घंटा में।

क्या आप फूलगोभी की सब्जी पसंद करते हैं और उसकी पत्ते के नीचे वाले डंठलों को काटकर फेंक देते हैं?

तो रुकिए ऐसा नहीं करें ।आज हम आपको बताते हैं कि उसकी डंडियों को किस तरह आप स्वादिष्ट अचार में बदल सकते हैं। यह एक ऐसा अचार होता है जिससे आपको दो-तीन दिनों में खा लेना होता है इसलिए बहुत अधिक मात्रा में ना बनाएं । इसे बनाना भी बहुत आसान है।
सामग्री:
गोभी की डंडी
हल्दी पाउडर
मिर्ची पाउडर
नमक
सरसों तेल
लहसुन का पेस्ट
अदरक का पेस्ट
सरसों पिसा हुआ

बनाने की विधि
फूलगोभी के पत्ते के नीचे लगे डंठल को अलग कर धो ले।उसे पानी में उबाल कर सॉफ्ट कर ले । अब आंच को बंद कर दें । उबले हुए डंठलों को पानी से निकाल कर हल्का ठंडा होने पर हाथों से ही उसके छिलके उतार दे।अब उसे एक बॉल में रखें। उसमें थोड़ी सी हल्दी, मिर्ची पाउडर, नमक स्वाद अनुसार, अदरक लहसुन का पेस्ट, थोड़े से (दो चम्मच )के लगभग सरसों तेल , पिसा हुआ सरसों अगर है तो वह मिला ले ।आप चाहे तो पिसा हुआ सरसों को स्किप भी कर सकते हैं। इन सबों को डंठल के साथ अच्छे से मिला दे। इसे प्लेट में फैलाकर आधा घंटा के लिए धूप दिखा दे ।

अगर आपके घर में धूप नहीं आता है तो आप उसे प्लेट में फैलाकर हवा मे आधे घंटे तक रखें ,और आपका स्वादिष्ट अचार खाने को तैयार है।
Reference: @MasalaKitchenbyPoonam
Discover more from zaruribaat.blog
Subscribe to get the latest posts sent to your email.