कॉर्डिसेप्स मिलिटेरिस क्या है?

कॉर्डिसेप्स मिलिटेरिस (Cordyceps Militaris) या कीड़ा जड़ी एक दुर्लभ औषधीय मशरूम है, जो अपने अद्भुत स्वास्थ्य लाभों और रोग प्रतिरोधक गुणों के लिए जाना जाता है। यह प्राकृतिक रूप से हिमालय की ऊँचाई 2000 से 4000 फीट पर पाया जाता है और एशियाई पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली में इसे शक्तिवर्धक, थकान कम करने वाला और इम्यूनिटी बढ़ाने वाला माना जाता है।
चूँकि कॉर्डिसेप्स साइनेंसिस (Cordyceps Sinensis) बहुत दुर्लभ और महँगा है, इसलिए वैज्ञानिकों ने इसका एक विकल्प – Cordyceps Militaris को इनडोर फॉर्मिंग के जरिए कल्टीवेट करने का तरीका विकसित किया है। इसमें पाए जाने वाले बायोएक्टिव तत्वों की गुणवत्ता और मात्रा, Cordyceps Sinensis के समान होती है।
आजकल कॉर्डिसेप्स मिलिटेरिस की खेती इनडोर लैब्स में वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है, जिससे यह आसानी से उपलब्ध हो रहा है।
कॉर्डिसेप्स मिलिटेरिस (कीड़ा जड़ी) के प्रमुख स्वास्थ्य लाभ

1. बुढ़ापा धीमा करता है
कॉर्डिसेप्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स को निष्क्रिय करते हैं, जिससे सेल्स और डीएनए की सुरक्षा होती है और बुढ़ापा धीरे-धीरे आता है।
2. सूजन कम करता है
इस मशरूम में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं जो आर्थराइटिस, अस्थमा और अन्य सूजन संबंधी रोगों में राहत दे सकते हैं।
3. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
कॉर्डिसेप्स सदियों से इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए उपयोग किया जाता रहा है। Cordyceps Militaris शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।
4. किडनी की सेहत में सुधार
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण किडनी को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। यह क्रिएटिनिन स्तर कम करने और किडनी फाइब्रोसिस रोकने में मदद कर सकता है।
5. ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है
कुछ अध्ययनों के अनुसार, कॉर्डिसेप्स ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में मदद कर सकता है।
6. यौन स्वास्थ्य में सुधार
कॉर्डिसेप्स वीर्य की गुणवत्ता और संख्या बढ़ाने में सहायक हो सकता है और सेक्सुअल परफॉर्मेंस को सुधारने में मदद करता है।
अन्य संभावित फायदे

थकान और कमजोरी दूर करता है
व्यायाम के दौरान ऑक्सीजन का बेहतर उपयोग
ट्यूमर कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद
हड्डियों की कमजोरी कम करता है
हृदय गति को स्थिर रखता है
खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL, VLDL) और ट्राइग्लिसराइड कम करता है
कॉर्डिसेप्स मिलिटेरिस एक ऐसा प्राकृतिक सुपरफूड है जो प्राचीन चिकित्सा और आधुनिक विज्ञान का संगम है। इसे कैप्सूल, पाउडर या हर्बल सप्लीमेंट के रूप में लेने से ऊर्जा, इम्यूनिटी और लंबी उम्र में मदद मिल सकती है।
Discover more from zaruribaat.blog
Subscribe to get the latest posts sent to your email.