GST में आने वाली है बड़ी राहत! सीमेंट से लेकर कार तक सब सस्ता होने के आसार – जानें क्या-क्या हो सकते हैं बदलाव

GST दरों में बड़ा बदलाव: महंगाई से मिल सकेगी राहत

15 अगस्त को प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले से दिए गए संबोधन में किए गए घोषणा के अनुरूप, अब GST दरों में कटौती की तैयारी जोरों पर है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, GST काउंसिल की अहम बैठक 3 और 4 सितंबर को आयोजित हो सकती है, जिसमें टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव पर फैसला लिया जाएगा।

क्या होगा बदलाव?

सूत्रों के मुताबिक, जिन वस्तुओं पर अभी 12% और 28% GST लगता है, उनकी दरों को घटाकर 5% और 18% किया जा सकता है। इस प्रस्ताव को पहले ही मंत्री समूह की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। अब काउंसिल से पहले अधिकारियों की एक विशेष बैठक भी आयोजित की जाएगी।

किन चीजों पर होगा असर?

नई GST दर लागू होने के बाद निम्नलिखित वस्तुएं सस्ती हो सकती हैं:

सीमेंट, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, चॉकलेट, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, प्लास्टिक और रबर उत्पाद इत्यादि

रोजमर्रा की चीजें जैसे टूथब्रश, ड्राई फ्रूट्स, ब्रांडेड नमकीन और कृषि उत्पाद वगैरह।

स्वास्थ्य बीमा भी सस्ता!

सरकार स्वास्थ्य को सर्वोपरि मानते हुए बीमा प्रीमियम पर टैक्स को 18% से घटाकर 0% या 5% करने पर विचार कर रही है।

कार खरीदना होगा फायदे का सौदा

                      Photo: from ndtvprofit. com



कारों पर लगने वाला GST भी अब 28% से घटकर 18% हो सकता है, जिससे 60,000रु से लेकर ₹1.25 लाख रुपए तक की बचत हो सकती है। इससे मिडल क्लास को सीधी राहत मिलेगी।

                       Photo from ndtvprofit.com



GST स्लैब बदलाव का उद्देश्य:

इस पहल का मुख्य उद्देश्य है कि उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत मिले और उत्पादों की खुदरा कीमतों में गिरावट आए। सरकार चाहती है कि आम जनता को दैनिक जीवन में सीधा लाभ मिल सके।


Discover more from zaruribaat.blog

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “GST में आने वाली है बड़ी राहत! सीमेंट से लेकर कार तक सब सस्ता होने के आसार – जानें क्या-क्या हो सकते हैं बदलाव”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top