आज हम आपको रोज की दिनचर्या में काम आने वाली कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो निश्चित ही आपके काम आएंगे। हम रोज कुछ ना कुछ कम के दौरान किचन में, अपने बेडरूम में ,अपने गार्डन में ऐसा पाते हैं जिससे हमें ठीक करने की इच्छा होती है पर सही जानकारी नहीं होने का कारण हम कर नहीं पाते हैं।तो चलिए बातें करते हैं कुछ ऐसी ट्रिक और टिप्स की जो हमारे काफी काम की है। यह दावा है कि हर टिप कभी न कभी आपके काम आएंगे जरूर:
1. किचन में काम करते-करते अगर आपके हाथ जल गए या किसी भी जगह अचानक जल गया तो साधारणतया लोग ठंडे पानी में हाथ डालते हैं, बर्फ रगड़ते हैं ।लेकिन अगर आप तुरंत उसपर बिल्कुल ठंडी दही को थोप कर लगा दें और 10- 15 मिनट ऐसे ही रखें तो आपको आश्चर्य होगा कि फफोले भी नहीं पड़ेंगे और लहर भी कम हो जाएगी ।
2. बरसात के समय में ज्यादातर हमें पीले ततैया या हड्डा अचानक से डंक मार देता है ।इससे काफी लहर होती है और प्रभावित एरिया में सूजन काफी अधिक होती है ।और लहर भी बहुत तेज अथवा असहनीय होता है। तो इससे बचने के लिए जैसे ही आपको लगे कि डंक मारा है तो तुरंत एक प्याज का टुकड़ा ले जिसे बीचों-बीच काटकर डंक वाले जगह पर रगड़े। याद रहे प्याज को छीलने की आवश्यकता नहीं है बस उसे होरिजेंटल काटे और उस जगह जहां पर डंक मारा है वहां पर कुछ देर रगड़े । लहर तुरन्त कम हो जाएगी और सूजन ना के बराबर होगा ।
3. आपके सोने के गहने काफी मैले हो गए हैं? और आपको उसे साफ करना है ताकि आप चमकदार गहना पहन सकें? तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ना ही आपको बाजार में जाने की जरूरत है। बस एक स्टील के बर्तन में पानी ले ।उसमें थोड़ा वाशिंग पाउडर डालें और खौलने के लिए तेज आंच पर चढ़ा दें ।उस खौलते पानी में आप अपने गहने को डाल दें। एक दो मिनट तक खौलने दे और फिर आंच को बंद कर दे । अपने गहने को उसमें से निकाल कर किसी पुराने टूथब्रश से रगड़ दें। तुरंत आपका सोना चमक जाएगा ।इसी तरह चांदी के गहने के लिए उसे खट्टे पानी में भिगो दे और फिर किसी पुराने टूथब्रश से रगड़ कर साफ कर दें। खट्टे पानी के लिए आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी पुराने टूथब्रश में नींबू का रस लगा ले और चांदी के गहने पर रगड़ते हुए गंदगी/ कालापन हटाएं।फिर उसे साफ पानी से धो ले। चांदी चमक जाएगा ।
4. आपके डाइनिंग टेबल के पास लगा आईने में दाग पड़ गया है ? पानी का दाग पड़ गया है ? एक काम करें न्यूज़ पेपर खोलें उसे मोड कर हल्का भींगा ले ,और अब इसे उसी से हल्के हाथों से आईने पर चलाए।दाग चला जाएगा ।
5. गमले में पड़े फूलों के पौधों में कीड़े लग रहे हैं ?कोई बात नहीं ।एक काम करें आपके घर में जो दवाइयां एक्सपायर हो जाती होगी जो टैबलेट एंटीबायोटिक याकोई भी दवाई जो एक्सपायर हो जाती होंगे उसे आप फेंक देते हैं। उसे फेके नहीं ।इन टैबलेट को जमा करें उसका चूर्ण बना लें, और पानी के साथ घोलकर स्प्रे बोतल में डाल दें ।अब जो फूलों के पौधे हैं जिसमें कीड़े लग गए हैं उसे पर ऐसे दो-तीन दिन में एक बार स्प्रे करें एक से दो स्प्रे के बाद कीड़े अपने आप लगना बंद हो जाएंगे।
Discover more from zaruribaat.blog
Subscribe to get the latest posts sent to your email.