
चाहे तो आप 1 साल में भी अच्छे डांसर बन सकते है अगर रोज 4 से 5 घंटा नृत्य पर दें।और नहीं मेहनत करने पर 6 साल के बाद भी कुछ खास नहीं कर पाएंगे। रेगुलर प्रैक्टिस से आप 1 साल में बेसिक इतना सीख सकते हैं कि खुद को कहीं प्रेजेंट कर सके।
सीखना और मेहनत करना विद्यार्थी पर निर्भर करता है कि वह कितने दिनों में सीखेगा। जितना रियाज करेंगे उतनी जल्दी सीखेंगे। वैसे पूरा कोर्स करने में अर्थात बैचलर डिग्री जिसे B . Mus भी कहते हैं ,का कोर्स करने में 6 साल का समय लगता है । इसे आप न्यूनतम 5 साल में पूरा कर सकते है । उसके बाद मास्टर्स 2 साल का और फिर पीएचडी होता है। तो जैसे बाकी सब्जेक्ट हम पढ़ते हैं उसी तरह से इसमें भी अपना समय लगता है ।
लेकिन डिग्री लेना और एक अच्छे डांसर बनना दोनों दो चीज है।अच्छे से डांस करने में आपीको सही गुरु भी तय करना होता है। आज कल तरह तरह के पैकेज में तथाकथित वैसे गुरु आ गए हैं जिन्हें अभी खुद ही सीखने की आवश्यकता है। ज्यादा स्टेज परफोर्मेंस का लालच और 6 माह में पारंगत बनाने का दावा वाले गुरुओं से बच कर रहे। वे आपको मिसगाइड कर आपका समय बर्बाद कर रहे हैं। सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर अच्छे संस्थान चुने या अच्छे जानकार से एक बार पूछ ले कि कहां कथक सीखना चाहिए। शुरू में आपको समझ में नहीं आएगा लेकिन सोशल मीडिया आपकी मदद कर सकता है।तालीम अच्छी होना बहुत जरूरी है ।
भारत में प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद और प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ नामक दो केंद्र हैं जो संगीत नृत्य की परीक्षा करवाते हैं। B. Mus. 6 साल का कोर्स है और M. Mus. और 2 वर्षों का।

अगर आप गुरु के पास जाकर सीख सके तो उसकी बात और होगी, किसी भी कला को ऑनलाइन सीखने में वो बात नहीं है जो गुरु के सानिध्य में रह कर है। अगर आप सिर्फ हॉबी के लिए सीख रहे हैं तो ऑनलाइन आराम से सीख सकते हैं लेकिन अगर आप रियल आर्टिस्ट बनना चाहते हैं तब तो ऑफलाइन ही सीखना चाहिए। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अनेक ऑनलाइन प्रशिक्षक मिल जाएंगे।
अगर आप पटना में रहते है तो कथक नृत्य के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्था निनाद है जो नागेश्वर कॉलोनी में एवं बेऊर मोड़ के पास अवस्थित है। इसके अलावा खनक नामक संस्था है जो कोठवा, खगौल में हाल ही में शुरू हुआ है। यह एक और बेहतरीन संस्थान है जहां कथक नृत्य का अतिविशिष्ट प्रशिक्षण दिया जाता है।

संगीत नृत्य बढ़िया सीखकर आप शिक्षक अवश्य बन सकते हैं । अगर स्टेज परफोर्मेंस में करियर बनाने का सोच रहे हैं तो थोड़ा रिस्की होगा। क्योंकि प्रोग्राम मिलना बहुत से चीजों पर निर्भर करता है।
Discover more from zaruribaat.blog
Subscribe to get the latest posts sent to your email.