लंबे समय से चल रहे इंतजार के बाद आखिर आंगनवाड़ी सेविका सहायिका चयन मार्गदर्शिका 2026 को बिहार कैबिनेट की मंजूरी मिल ही गई।
मालूम हो कि विगत 3-4 वर्षों से बिहार में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का चयन रुका हुआ था। बताया जाता है कि चयन मार्गदर्शिका में कुछ त्रुटियां थी जिसे संशोधित करने का प्रस्ताव बिहार कैबिनेट को भेजा गया था। विभिन्न कारणों से यह अभी तक नहीं हो पाया था लेकिन यह सुनहरा अवसर 29 तारीख के बिहार कैबिनेट बैठक में मिल ही गया कि विभाग द्वारा भेजे गए संशोधन प्रस्ताव को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी लगा दी इस मंजूरी के साथ ही 22000 से अधिक आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के रिक्त पद को पूरे बिहार राज्य में भरे जा सकेंगे।
चूंकि पूर्व की मार्गदर्शिका में पंचायत चुनाव हेतु आरक्षित जाति वर्ग को ही सेविका सहायिका का चयन में भी आरक्षित श्रेणी बना दिया गया था अतः पहले की मार्गदर्शिका में आवेदिका को वर्ग बहुलता का लाभ नहीं मिल पा रहा था। वर्तमान में मतदाता सूची के अनुसार पाए गए वर्ग बहुलता को ही चयन का आधार बनाया गया है। इससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और विवाद परिवाद की संख्या में कमी आएगी ऐसा माना जा रहा है।
Discover more from zaruribaat.blog
Subscribe to get the latest posts sent to your email.